3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी मुठभेड़ में ढेर
राष्ट्रीय Jun 06, 2025 at 11:25 AM , 258लखनऊ।
यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में 5 जून को 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई. इस जघन्य अपराध के आरोपी दीपक वर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. मुठभेड़ आलमबाग के देवी खेड़ा रोड, गन्ना संस्थान के पास हुई. डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की.
आरोपी दीपक वर्मा के खिलाफ हजरतगंज थाने में पहले से एक मुकदमा दर्ज था. इस मामले में पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पीड़ित मासूम बच्ची का इलाज केजीएमयू में चल रहा है.।
लखनऊ
राजधानी लखनऊ में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिन्दे को आज तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर।
मारे गए दुष्कर्मी की पहचान दीपक वर्मा, पुत्र राधेश्याम वर्मा निवासी डूडा कॉलोनी, ऐशबाग के रूप में हुई है।
बता दे कि बुधवार की देर रात आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे लिफ्ट के सामने चबूतरे पर अपने माता पिता के साथ चबूतरे पर सो रही मासूम बच्ची को सफेद रंग की स्कूटी से आए आरोपी ने अगवा कर लिया था और उसको अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद लहूलुहान स्थिति में बच्ची को मेट्रो स्टेशन के पास फेंक कर फरार हो गया था।
इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया था और आम जनमानस में भीषण आक्रोश व्याप्त हो गया था।
डीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें आरोपी को पकड़ने में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी के जरिये पुलिस ने दुष्कर्म के करीब पहुंच चुकी थी।
इसी क्रम में आलमबाग के देवी खेड़ा रोड गन्ना संस्थान के पास आज तड़के लगभग 4:00 बजे दुष्कर्मी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
मुठभेड़ स्थल से एक तमंचा एक कारतूस सहित स्कूटी बरामद की गई है।






























Comments