सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में हुआ सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं भण्डारे का आयोजन

अन्य खबरे , 172

प्रमुख सचिव सूचना श्री संजय प्रसाद ने किया प्रसाद वितरण 

लखनऊ : 27 मई, 2025


ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ में पं0 दीनदयाल सूचना परिसर के प्रांगण में सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। प्रमुख सचिव सूचना श्री संजय प्रसाद द्वारा भण्डारे का शुभारम्भ करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वस्थ रहने की मंगलकामना की। इसके पहले निदेशक सूचना श्री विशाल सिंह द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारम्भ किया गया।

 प्रमुख सचिव श्री संजय प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। यह पर्व सामाजिक समरसता, सहयोग और श्रद्धा का प्रतीक है। 

इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना श्री अंशुमान राम त्रिपाठी, वित्त एवं लेखाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक श्री सतीश चन्द्र भारती, श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, श्री चन्द्र विजय वर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने प्रसाद वितरण में भागीदारी की।

Related Articles

Comments

Back to Top