जेष्ठ माह के तृतीय मंगलवार को विधानसभा परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन
अन्य खबरे May 27, 2025 at 04:05 PM , 167लखनऊ।
*उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय मे जेष्ठ माह के तृतीय मंगलवार को आस्था, भक्ति एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का सफल संचालन किया गया*।
*इस विशेष अवसर पर सुबह विधिवत सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा सचिवालय के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं आगंतुक श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से भाग लिया*। *रामचरितमानस के इस दिव्य अंश के पाठ के साथ वातावरण संगीतमय भक्ति रस से सराबोर हो गया। श्रद्धालुजनों ने भगवान श्रीराम, हनुमान जी एवं समस्त रामभक्तों का स्मरण कर भावविभोर होकर पाठ में सहभागिता की*।
*सुंदरकांड पाठ के तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया*।
*यह आयोजन माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा एवं प्रमुख सचिव, विधानसभा सचिवालय के मार्गदर्शन, संरक्षण एवं प्रेरणा से सम्पन्न हुआ*।
इस आयोजन में सचिवालय के अनेक समर्पित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तन-मन-धन से सहयोग दिया। प्रमुख रूप से जिन सहयोगियों ने आयोजन को सुसंगठित एवं सफल बनाने में योगदान दिया, वे निम्नलिखित हैं:
आयोजकगण:
•डॉ अरुण यादव
•वरुण दुबे
• भूपेंद्र सिंह
• प्रदीप वर्मा
• शिवम सिंह
• अभय सिंह
• आकाश जौहरी
• शुभम् सोनकर
• श्रेयांश मिश्रा
• अभिषेक सिंह
• पियूस द्विवेदी
• अभय सिंह
• हिमांशु श्रीवास्तव
• गौरव प्रताप सिंह
• नीतू यादव आदि
आयोजकों ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं सुंदरकांड पाठ की व्यवस्था, पंडाल, भंडारे की सामग्री, वितरण प्रणाली एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बड़े ही समर्पण और अनुशासन के साथ संचालित किया।
भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त किया, जिसमें विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी, आगंतुक, स्थानीय श्रद्धालुजन एवं आमजन सम्मिलित रहे।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से सेवा, भक्ति, सामाजिक समरसता और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐसे आयोजनों से कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी के मध्य सहयोग एवं एकता की भावना प्रबल होती है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय इस भव्य आयोजन की सफलता हेतु सभी आयोजकों, कर्मचारियों एवं श्रद्धालुजनों का हार्दिक आभार प्रकट करता है।





























Comments