हनुमान जी के स्थापना दिवस पर शामिल हुए आरटीओ कर्मचारी एवं अधिकारी

जनपत की खबर , 195

आरटीओ में हनुमान मंदिर का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, भव्य पूजा अर्चना के साथ विशाल भंडारा का आयोजन हुआ सम्पन्न 

ए के दुबे 
लखनऊ। राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर कानपुर रोड आरटीओ कार्यालय में स्थित हनुमान मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
मालूम हो आरटीओ प्रवेश गेंट के बायें ओर हनुमानजी का भव्य मंदिर में विराजमान दिव्य हनुमान जी के दर्शनों से संपूर्ण कार्य सफल होने के साथ कष्टों का निवारण भी हो जाता ऐसी मान्यता है। 2014 में यहां मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया था उसके बाद से प्रत्येक वर्ष हनुमान जी के आज 11वें स्थापना दिवस पर हनुमान जी महाराज की पूजा, अर्चना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन पी के सिंह, आर आई  प्रशांत कुमार के साथ प्रधान सहायक एस पी मालवीय, प्रकाश नरायन, यशवंत सिंह, अरूण यादव, के के दुबे, किशन चंद, एस पी राव, आशीष मिश्रा, पंकज सिंह, आनंद कुमार, अमित जायसवाल, उदयवीर सिंह के साथ समस्त कर्मचारियों ने हनुमानजी दर्शन कर पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Comments

Back to Top