शांति देवी इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण का आयोजन हुआ

अन्य खबरे , 175

लखीमपुर/धौरहरा खीरी-  रमियाबेहड़ क्षेत्र के शांति देवी इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश वर्मा ने मां सरस्वती का माल्यार्पण करके किया इस अवसर पर प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। परीक्षा फल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कक्षा 11 आर्ट में नूरवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 11 साइंस मे मनीष ने प्रथम स्थान हासिल किया कक्षा 9 में शिवांकी राज ने प्रथम स्थान तथा करन मिश्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह सभी कक्षाओं के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान अपने वाले बच्चों को पुरस्कार किया गया और उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है सफलता और सुखी जीवन प्राप्त करने के लिए जिस तरह स्वस्थ शरीर के लिए भोजन की आवश्यकता होती है इस तरह ही उचित शिक्षा प्राप्त करना बहुत आवश्यक है इसीलिए आप सभी भैया बहन मन लगाकर पढ़ाई करें और अच्छी शिक्षा प्राप्त करें तथा अपने गांव समाज का भला करें। इसी अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षक सत्यकुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षा एक व्यक्ति के लिए आंतरिक और बाह्य ताकत प्रदान करने का सबसे महत्वपूर्ण यंत्र है। शिक्षा सभी का मौलिक अधिकार है और किसी भी इच्छित बदलाव और मनुष्य के मस्तिष्क व समाज के उत्थान में सक्षम है। पर शांति देवी इंटर कॉलेज के अध्यापक सत्य कुमार अश्विनी कुमार सिद्धार्थ वर्मा विजेंद्र वीरेंद्र वर्मा संजीव कुमार शिक्षा शुक्ला प्रेमसागर वर्मा नीरज वर्मा एवं गोविंद आदि शिक्षा एवं काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में नीरज वर्मा ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Comments

Back to Top