प्रदेश के नीलामी योग्य प्रमुख खनिज ब्लाक एवं अन्वेषण सम्भावनाओं विषयक कार्यशाला का आयोजन 21 मार्च को पूर्वाह्न 10-30 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में
अन्य खबरे Mar 20, 2025 at 05:40 PM , 251कार्यशाला में प्रदेश में खोजे गये खनिज ब्लॉकांे की व्यवसायिक उपयोगिता एवं प्रदेश में खनिज अन्वेषण की सम्भावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण व चर्चा
- श्रीमती माला श्रीवास्तव
कार्यशाला प्रदेश के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत सरकार, खान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी लेंगे भाग
लखनऊः 20 मार्च, 2025
प्रदेश के नीलामी योग्य प्रमुख खनिज ब्लॉक एवं अन्वेषण सम्भावनाओं विषयक कार्यशाला का आयोजन आगामी 21 मार्च, 2025 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से प्लूटो हाल,इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर लखनऊ में कराया जा रहा है। कार्यशाला प्रदेश के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत सरकार, खान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेगे।
यह कार्यशाला प्रदेश में खनिजों का अनुसंधान एवं विकास तथा सिद्ध हुये खनिज ब्लॉकों के आधार पर प्रदेश में उद्योग की स्थापना व रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित करायी जा रही है। कार्यशाला भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा खान मंत्रालय, भारत सरकार व भारत सरकार के उपक्रम एम0ई0सी0एल0 के सहयोग से करायी जा रही है।
सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म, श्रीमती माला श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश में खोजे गये खनिज ब्लॉकों की व्यवसायिक उपयोगिता एवं प्रदेश में खनिज अन्वेषण की सम्भावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण व चर्चा की जायेगी। इस कार्यशाला में Geological Survey of India (GSI), Mineral Exploration Consultancy Limited (MECL), Indian Bureau of Mines (IBM), Atomic Mineral Directorate (AMD), लखनऊ विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विधा के विभागाध्यक्ष, तथा भारत सरकार द्वारा अधिसूचित प्राइवेट खनिज अन्वेषण संस्थाओं (NPEAs) के प्रतिनिधि भाग लेगे।
--------



























Comments