अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष ने दी बधाई
अन्य खबरे Mar 07, 2025 at 07:17 PM , 212लखनऊ : 07 मार्च , 2025
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ0 बबीता सिंह चौहान ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी सशक्तीकरण का पर्याय बन गया है। सम्पूर्ण विश्व में 08 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अध्यक्ष डॉ सिंह ने प्रदेश की सभी महिलाओं को भरोसा दिलाया है कि उ.प्र. राज्य महिला आयोग महिलाओं की मदद के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है। आयोग प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, दोषियों के खिलाफ त्वरित व कड़ी कार्यवाही कराने के साथ-साथ आर्थिक सशक्तीकरण, शिक्षा व स्वास्थ्य के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि नगर एवं ग्रामीण हर क्षेत्र की महिला आज सशक्तीकरण की राह पर अग्रसर हैं। वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी है। आज नारी अवला नहीं सवला है। मेरा अपना मानना है कि नारी एक शक्तिपुंज है बस केवल खुद को पहचानने की आवश्यकता है।
सभी महिलायें को स्वावलम्बी, शिक्षित व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला आयोग एवं अन्य विभिन्न संस्थायें महिला को सशक्त बनाये जाने में प्रभावी भूमिका का निर्वाहन कर रहे हैं। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना सार्थक योगदान प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की शुरूआत सर्वप्रथम अपने घरों से करनी चाहिए तथा घर के सभी पुरूष सदस्यों को समाज की सभी महिलाओं को सम्मान प्रदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।



























Comments