*थाना लिसाडीगेट क्षेत्रान्तर्गत हत्याकांड का वांछित व 50,000/- रूपये का ईनामी अपराधी की पुलिस कार्यवाही में गोली लगने से इलाज के दौरान मौत

अन्य खबरे , 215


              अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय के आदेशानुशार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल पर्यवेक्षण में थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना लिसाडी गेट के नेतृत्व में मुखबिर  से प्राप्त सूचना के आधार पर  मु0अ0सं0 23/25 धारा 103(1) बीएनएस के शातिर अभियुक्त नईम उर्फ जमील पुत्र नसीर नि0 रमजानपुरा मालेगांव  नासिक महाराष्ट्र (50 हजार का ईनामी) के साथ चौकी समरगार्डन क्षेत्र मदीना कालोनी फेस – 2  पर पुलिस मुठभेड हुई । मुठभेड में अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर पर जान से मारने की नियत से फायर की गयी , जवाब कार्यवाही में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में अभियुक्त नईम उर्फ जमील घायल हुआ है ।  पुलिस कर्मी व अभियुक्त को जीवन रक्षा हेतू तत्काल चिकित्सा हेतू चिकित्सालय भेजा गया । जहां डॉ0 द्वारा अभियुक्त नईम उर्फ जमील की मृत्यू हो गयी ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त  नईम उर्फ जमील* 
 1- मु0अ0सं0 372/1999 धारा 457, 380 ipc थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ली
2-मु0अ0सं0 373/1999 धारा 379 ipc थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ली
3-मु0अ0सं0 419/1999 धारा 380 ipc थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला साउथ, दिल्ली
4-मु0अ0सं0 216/2000 धारा 302,201 ipc थाना खजूरी खास, जिला नार्थ ईस्ट, दिल्ली
5-मु0अ0सं0 23/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना लिसाडी गेट जनपद  मेरठ ।
6-मु0अ0सं0 39/2006 धारा 302 ipc थाना मुंब्रा, महाराष्ट्र

दिल्ली और ठाणे के हत्या के मामलो में ये शातिर अपराधी निरंतर फ़रार चल रहा था ।

Related Articles

Comments

Back to Top