हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र की बिस्तर से गिरकर मौत ।

जनपत की खबर , 418

चिनहट/लखनऊ।

चिनहट थाना अंतर्गत पपनामऊ स्थित विजय हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र की बिस्तर से गिरकर मौत ।

छात्र प्रभाकर उपाध्याय महाराजगंज जनपद का रहने वाला था।

गोयल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई करता था और बी फार्मा द्वतीय वर्ष का छात्र था।

पुलिस के अनुसार अचानक बिस्तर से गिरा और शरीर अकड़ गया जिसे विजय बॉयज हॉस्टल के मैनेजर द्वारा राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिनहट पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक छात्र प्रभाकर उपाध्याय का 2 साल पहले दिल का ऑपरेशन भी हुआ था।

Related Articles

Comments

Back to Top