अवध महोत्सव 2021 । नयी पीढी को अवध की संस्कृति सिखा अवध महोत्सव विदा हुआ ।
जनपत की खबर Mar 21, 2021 at 11:10 PM , 609लखनऊ 21 मार्च।
पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश,संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश,उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी।के द्वारा आयोजित अवध महोत्सव 2021 के
बाल एवं युवा मंच पर अवधी लिबास का प्रदर्शन से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ । तब्बसुम खान के निर्देशन मे लखनवी बेगम और नवाबो के रूप मे अहमदीया इस्लामिया कॉलेज के बच्चे मोनिस सिद्दिकी,मो मोइन खान,फैसल मिर्ज़ा,सुरेन्द्र रावत,मो आरिफ,मो सादिक मोनिस सीद्दिकी ,मुस्कान इमरान ,शहिस्ता बानो तमन्ना अख्तर लारेब नफ़ीस मंच पर आये । कानपुर से काव्या चतुर्वेदी ,विनीत निगम नन्दिनी,शलिनी ,वन्दना,
वरन्या मेहरोत्रा,नव्या वाष्नेय ,रिद्धि ,सिद्धि ने खुबसूरत अवधी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी ।
अवधी कहानी विधा मे कथा रंग से नूतन। वशिस्ठ सत्य प्रकाश ,और आंशु गुप्ता के साथ अवधी कहानी आत्माराम का पाठ किया ।
बाराबंकी ,हरदोई उन्नाव सीतापुर के अमन सोनी सुधांशु , पल्लवी निगम अदिति वर्मा , देवांश ,कुमुद पान्डेय आनन्द ,प्रीती परिहार ,अम्बुज अग्रवाल, ने ठेठ अवधी लोक गीतो की प्रस्तूति से लोगो को आनन्द विभोर किया।श्रिया पान्डेय ,तारा तिवारी ,आरती तिवारी आंशिका निगम ने अवधी पकवानो की खुशबू से लोगो को आकर्षित किया।विश्व कठपुतली दिवस पर अश्वित , अजय ,रिद्धी ,सिद्धि , आश्रुत अचिंत्य , सुभग अवस्थी ने कठपुतली का प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम संयोजीका ज्योती रतन , ईशा रतन ,मिशा रतन के ने बताया की अवध महोत्सव मे तीन दिनो मे 500 प्रतिभागियो ने अपनी अवध की कला का प्रदर्शन विभिंन्न कलाओ के माध्यम से प्रदर्शित किया । पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र मिलने की बधाई दी।देते हुए आशीर्वचन दिया ।































Comments