*स्थानांतरण आदेश जारी होने पर शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*
जनपत की खबर Jan 04, 2025 at 05:05 PM , 246लखनऊ।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव ने बताया कि शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापसी व महिला शिक्षामित्रों को उनके पति के निवास स्थान के विद्यालय में स्थानांतरित करने का आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है इसके लिए उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी, माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी, मेरठ - मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र के माननीय एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा जी, बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री एमकेएस सुंदरम जी महानिदेशक स्कूल शिक्षा श्रीमती कंचन वर्मा जी, निदेशक बेसिक शिक्षा श्री प्रताप सिंह बघेल जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है, महामंत्री सुशील यादव ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से शिक्षामित्रों के स्थाईकरण, मानदेय वृद्धि सहित शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापसी एवं महिला शिक्षामित्रों को उनके पति के निवास स्थान में स्थानांतरित करने की मांग शासन व सरकार से की जा रही थी इसके लिए पिछले 16 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की गई थी जिस पर मुख्यमंत्री जी ने आस्वस्त किया था कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान उनके द्वारा जल्द किया जाएगा उसी के क्रम में शुक्रवार को स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है इससे निराशा में जी रहे लाखों शिक्षामित्रों में आशा और उम्मीद की नई किरण जगी है और सभी शिक्षामित्रों ने माननीय मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है इस आदेश से लगभग 40000 शिक्षामित्र को लाभ मिलेगा जो अपने घरों से पचास से सौ किलोमीटर की दूरी तय कर शिक्षण कार्य करने जा रहे थे वहीं वह महिला शिक्षामित्र जो अपने मायके में रहकर शिक्षण कार्य कर रही थी उन्हें अपने पति के निवास स्थान ( उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद ) में जाने का अवसर मिलेगा यह आदेश जारी होने के बाद शिक्षामित्रों को पूरी उम्मीद एवं विश्वास है कि जल्दी ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा उनकी आर्थिक समस्या का भी समाधान किया जाएगा।































Comments