बीफार्मा में काउंसलिंग प्रक्रिया 3 जनवरी से

अन्य खबरे , 169

लखनऊ।

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चार चरणों में होने वाली यह काउंसलिंग तीन जनवरी 2025 से 24 जनवरी 2025 तक चलेगी। पहले चरण की काउंसलिंग तीन जनवरी से शुरू होगी। ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग तीन से पांच जनवरी तक चलेगी। जबकि सीट आवंटन सात जनवरी को किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन विलिंगनेस फ्रीज और फ्लोट सात से आठ जनवरी के बीच होगा। दूसरे चरण की काउंसलिंग नौ से 14 जनवरी तक होगी। नौ से 11 जनवरी तक ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग अल्टरेशन और लॉकिंग होगी। सीट आवंटन 13 जनवरी को किया जाएगा। ऑनलाइन रिफंड 13 से 14 जनवरी तक होगा। तीसरे चरण की काउंसलिंग 15 से 19 जनवरी तक चलेगी। जिसमें सीट आवंटन 17 जनवरी को किया जाएगा। चौथे और अंतिम चरण की काउंसलिंग 20 जनवरी को सीट अलॉटमेंट से होगी। अथ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में 22 से 24 जनवरी तक फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन और काउंसलिंग समन्वयक प्रो0 ओपी सिंह के नेतृत्व में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

Related Articles

Comments

Back to Top