प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों के गुणगान को हस्यास्पद:सूर्य कांत पाण्डेय

अन्य खबरे , 440

अयोध्या,19 मार्च। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता, अयोध्या विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सूर्य कांत पाण्डेय ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों के गुणगान को हस्यास्पद बताया हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल मे बेकारी बढ़ाने, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्रों मे अपार नाकामी हासिल किया है।पढ़ें लिखे बेरोजगार सडकों पर घूम रहे है।भाकपा नेता के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं मे भारी गिरावट दर्ज की गई हैं औंर सरकार की उपलब्धियां विग्यापनो तक ही सीमित है।
       श्री पाण्डेय ने आरोप लगाया कि सरकार भय, आतंक पैदा करके नागरिक अधिकारों पर पाबंदी लगाने, अभिव्यक्ति की आजादी का हरण करने और अनेकों बेकसूर लोगों को मुटभेड़ के द्वारा हत्या कराने का रिकॉर्ड बनाया है।उन्होंने चार साल को भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे काला अध्याय बताया है। भाकपा नेता ने कहा कि किसानों के उपज का मूल्य इन चार साल मे नहीं बढ़ा, सरकारी क्रय केंद्र बिचौलियों को मालामाल करने वाले, सरकारी कार्यालय मे चार गुना भ्रष्टाचार, थानो,तहसीलों में पीड़ितों औंर उत्पीड़क दोंनो से घूसखोरी का रिकॉर्ड इसी सरकार के नाम हैं।प्रदेश की जनता अपने को ठगी का शिकार मानती हैं।दुनिया के लोकतांत्रिक सूचकांक मे देश बगला देश से भी पीछे चला गया।
                 भाकपा नेता ने सरकार के चार साल के कार्यकाल को तानाशाही, आलोकतांत्रिक, जनविरोधी, पूजीपतियों का पोषक होने के लिए इतिहास मे दर्ज किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों का नतीजा इसी पंचायत चुनाव मे ही जनता बताने के लिए बेताब हैऔर पांच साल का नतीजा भी जनता ने तय कर लिया है।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे हुई चर्चा से इन्हें सबक लेना चाहिए जिसे अखबारों मे छपने से रोकवाया गया औंर फर्जी उपलब्धियों का बखान कराया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top