*संयुक्त खण्ड विकास अधिकारियों को दिया जा रहा है, 5 दिवसीय प्रशिक्षण*
अन्य खबरे Oct 22, 2024 at 06:35 PM , 223लखनऊ:22 अक्टूबर 2024
दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब लखनऊ द्वारा 12 जनपदों के 27 विकास खण्डों से, सहायक विकास अधिकारी के पद से प्रोन्नति प्राप्त संयुक्त खण्ड विकास अधिकारियों हेतु, पांच दिवसीय आवासीय "पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम " का आयोजन संस्थान पर किया जा रहा है।
21 से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण अवधि में सभी संयुक्त खण्ड विकास अधिकारियों की क्षमता संवर्धन के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विषयों यथा- सामुदायिक विकास की अवधारणा एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, विभागीय संगठनात्मक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम-२००५ , विभिन्न स्तर के शिकायत निवारण प्लेटफार्म, टी ए नियम एवं एल टी सी, लघु दण्ड, वृहद दण्ड व निलम्बन की अवधारणा, उ०प्र० सरकारी सेवक आचरण नियमावली, उ०प्र० सरकारी सेवक ( अनुशासन एवं अपील) नियमावली , मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तित्व का विकास एवं अभिप्रेरणा इत्यादि विषयों पर राज्य/राष्ट्रीय स्तर के प्रबुद्ध विषय-विशेषज्ञो द्वारा प्रासंगिक एवं यथोचित वार्ताएं प्रदान की जा रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिवस दिनांक 24 अक्टूबर,2024 को ग्राम पंचायत जुग्गौर, विकास खण्ड चिनहट , लखनऊ में, ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित की जा रही योजनाओं के पर्यवेक्षण, आकलन व अध्ययन के सन्दर्भ में, क्षेत्र भ्रमण भी कराया जायेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को महानिदेशक राज्य ग्राम्य विकास संस्थान श्री एल० वेंकटेश्वर लू ने प्रतिभागी प्रशिक्षु अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि शासकीय सेवाओं को कर्मठता, निष्ठा व ईमानदारी के साथ निष्पादित किया जाना, प्राथमिकता में होना चाहिए क्योंकि सरकार द्वारा प्रदत्त कार्य, जनहित के होते हैं। उन्होंने विशेष रूप से मिशन कर्मयोगी प्रोजेक्ट के विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्र0 अपर निदेशक श्री बी०डी० चौधरी के मार्ग निर्देशन मे किया जा रहा है। कार्यक्रम के पर्यवेक्षण व प्रबन्धन के सन्दर्भ में, कार्यक्रम प्रभारी डा० एस० के० सिंह, सहायक निदेशक, सहायक प्रभारी डा० सरिता सिंह, सहायक निदेशक, नवीन चन्द्र अवस्थी, संकाय सदस्य, कुमार दीपक, सलाहकार का विशेष रूप से सराहनीय योगदान है।



























Comments