जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आहूत की गई
अन्य खबरे Oct 22, 2024 at 05:33 PM , 335लखनऊ । जिलाधिकारी के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आहूत की गई, जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला पंचायतराज अधिकारी, मण्डलीय समन्वयक यूनिसेफ के साथ ही समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विभागीय योजनाओं यथा हॉट-कुक्ड, आंगनवाड़ी केन्द्र निर्माण, पोषण ट्रैकर पर मेजरिंग इफीसिएन्सी, टी॰एच॰आर॰ वितरण आधार वेरीफिकेशन, होम विजिट, सी0बी0ई0, वी0एच0एस0एन0डी0, स्टेटस, ई-कवच पोर्टल पर सैम बच्चों की फीडिंग और उन्हें दी जाने वाली 06 प्रकार की दवाइयों के बारे में, शौचालय निर्माण तथा पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के आधार सत्यापन सम्बन्धी सूचना के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
जनपद से कुपोषण को दूर करने के विषय में चर्चा के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से सैम बच्चों की ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग कराने तथा उन्हें 06 प्रकार की दवाई दिये जाने के बारे में अनुरोध किया गया।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपस्थित अपर जिला पंचायतराज अधिकारी से जनपद में लर्निंग लैब के अन्तर्गत चयनित 75 आंगनवाड़ी केन्द्रों को 18 इन्डीकेटर्स से आच्छादित किये जाने की अपेक्षा की। उपस्थित बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक को प्रत्येक सोमवार को किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोली दिये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में अवगत कराया गया कि किन्हीं-किन्हीं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ग्रोथ मॉनीटरिंग डिवाइसेस की कमी है, उसे दूर करने हेतु ग्राम प्रधान एवं ए॰एन॰एम॰ के अन्टाइड फण्ड से खरीदने के लिए स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध किया गया।



























Comments