बी0आर0सी0 मोहनलालगंज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत एलिम्को मेजरमेंट कैंप का आयोजन

अन्य खबरे , 196

लखनऊ।
आज दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को बी0आर0सी0 मोहनलालगंज में समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा ) के अंतर्गत जनपद लखनऊ में एलिम्को मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मोहनलालगंज श्री सुशील कुमार के मार्ग निर्देशन में किया गया। कैंप की अध्यक्षता प्रभारी जिला समन्वयक (समेकित  शिक्षा) श्री अमरेश सिंह के द्वारा की गई।
      कैंप में विकासखंड मोहनलालगंज, गोसाईगंज , सरोजिनीनगर, चिनहट व नगर क्षेत्र के 128 उपस्कर उपकरण विहीन दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। कैंप में प्रतिभाग हेतु बच्चों को दो फोटोग्राफ, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, यूडी आईडी कार्ड की फोटो कॉपी, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र व स्कूल द्वारा नामांकन प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य था।
    कैंप में  एलिम्को की टीम में अशोक प्रताप सिंह ऑडियोलॉजिस्ट, अताउररहमान व अवनीश कुमार प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक्स विशेषज्ञ व कम्प्यूटर ऑपरेटर ऋषि व आर्यन  द्वारा कैंप में आए बच्चों का परीक्षण कर उपस्कर एवं उपकरण हेतु चिन्हित किया गया।
कैंप में उपस्कर उपकरण हेतु 23 व्हील चेयर, 05 ट्राई साइकिल, 04 सी0पी0 चेयर, 05 रोलेटर, 06 बैसाखी,08 कैलीपर शूज, 01 ब्रेल किट, 03 सुगम्य केन, 40 हियरिंग एड व 07 टी0एल0एम किट, कुल- 102 उपस्कर-उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हित किया गया।
      कैंप में चिन्हित व आनलाइन पंजीकृत 72(बालक-42 व बालिका-30) दिव्यांग बच्चों को 19 दिसंबर 2024 को बी0आर0सी0 मोहनलालगंज पर कुल 102 उपस्कर उपकरण से लाभान्वित करवाया जाएगा । कैंप में स्पेशल एजुकेटर्स आकाश, सुनीता मिश्रा, संजीव मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, संतोष सिंह, अनुपम तिवारी, अनिल कुमार, अशोक सिंह, चारू बंसल, पवन कुमार वर्मा, मनीष, मुकेश सिंह,  योगेंद्र पटेल, सुभान्शी मिश्रा, नेहा यादव, योगेश यादव व अन्य स्पेशल एजुकेटर ने उपस्थित होकर कैंप में सपोर्ट प्रदान किया।

Related Articles

Comments

Back to Top