महिला ने अपनी बच्ची के साथ गंगा में लगा दी छलांग

अन्य खबरे , 260

वाराणसी: विश्वसुंदरी पुल से एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ गंगा में छलांग लगा दी। महिला को कूदते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का मोबाइल पुल की रेलिंग पर रखा मिला। सूचना पर जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने महिला और बच्ची की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला रेलिंग पर  बैग लेकर बैठी और बच्ची सहित गंगा में कूद गई।  महिला के मोबाइल पर आए कॉल से पता लगा है कि कूदने वाली महिला का नाम तौफी (25) और उसके पिता का नाम पप्पू है और वह चंदौली के ग्राम भोजपुरी मुगलसराय की निवासी थी।

Related Articles

Comments

Back to Top