बी0आर0सी0 बक्शी का तालाब पर एलिम्को मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया

अन्य खबरे , 465

लखनऊ।  04 अक्टूबर 2024 को बी0आर0सी0 बक्शी का तालाब, इटौंजा में समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा ) के  अंतर्गत जनपद लखनऊ में एलिम्को मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी बक्शी का तालाब श्रीमती प्रीती शुक्ला के मार्ग निर्देशन में किया गया। कैंप की अध्यक्षता जिला समन्वयक (समेकित  शिक्षा) श्री अमरेश सिंह के द्वारा की गई।
      कैंप में विकासखंड माल, मलिहाबाद, चिनहट, बक्शी का तालाब व नगर क्षेत्र के 124 उपस्कर उपकरण विहीन दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। कैंप में प्रतिभाग हेतु बच्चों को दो फोटोग्राफ, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, यूडी आईडी कार्ड की फोटो कॉपी, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र व स्कूल द्वारा नामांकन प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य था।
    कैंप में  एलिम्को की टीम में अशोक प्रताप सिंह ऑडियोलॉजिस्ट, अताउररहमान व अवनीश कुमार प्रोस्थेटिक एवं ऑर्थोटिक्स विशेषज्ञों द्वारा कैंप में आए बच्चों का परीक्षण कर उपस्कर एवं उपकरण हेतु चिन्हित किया गया।
कैंप में उपस्कर उपकरण हेतु 28 व्हील चेयर, 12 ट्राई साइकिल, 03 सी0पी0 चेयर, 08 रोलेटर, 02 वाकिंग स्टिक, 12 बैसाखी,18 कैलीपर शूज, 02 ब्रेल किट, 01 सुगम्य केन, 18 हियरिंग एड व 37  एम एस आईडी (T.L.M.) किट, कुल- 141 उपस्कर-उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हित किया गया।
      कैंप में चिन्हित व आनलाइन पंजीकृत 108 दिव्यांग बच्चों को 18 दिसंबर 2024 को बी0आर0सी0 बीकेटी पर उपस्कर उपकरण से लाभान्वित करवाया जाएगा । कैंप में स्पेशल एजुकेटर्स आकाश, संजीव मिश्रा, संतोष सिंह, अरुण मिश्रा, रामचंद्र, आदित्य शुक्ला, अरविंद दत्त शर्मा, मंजरी मिश्रा, रश्मि सिंह, मनीष, योगेंद्र पटेल, कंचन वर्मा, श्रद्धा व अन्य स्पेशल एजुकेटर ने उपस्थित होकर कैंप में सपोर्ट प्रदान किया।

Related Articles

Comments

Back to Top