सरकार ने मछुआ समुदाय के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण पहल
अन्य खबरे Oct 04, 2024 at 07:58 PM , 235*लखनऊ 04 अक्टूबर ।
*सहायक निदेशक मत्स्य/मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण लखनऊ डा0 महेश चौहान ने बताया है कि प्रदेश सरकार ने मछुआ समुदाय के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। मत्स्य विभाग ने बहुउद्देशीय नई मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के गठन के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। समिति के गठन के लिए जनसामान्य से आफलाइन तथा आनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर मांगे जा रहे हैं। इस पोर्टल से मछुआरों को सहकारी समितियों में शामिल होने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। समिति गठन की विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय पोर्टल वेबसाइट पर देखा जा सकता है।*
*उन्होंने बताया है कि समिति गठन के लिए न्यूनतम 27 सदस्य होना अनिवार्य है। वह समिति के कार्यक्षेत्र में रहता हो और मछली पकड़ने व पालने का कार्य व विपणन का कार्य करता हो। सदस्यों का आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर भरना भी अनिवार्य होगा और एक परिवार से एक ही व्यक्ति सदस्य होगा।*



























Comments