लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर संदिग्ध भारी वाहनों तथा हल्के वाणिज्यिक वाहनो की सघन तलाशी ली गई
अन्य खबरे Sep 29, 2024 at 12:45 PM , 241उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में पुलिस आयुक्त, लखनऊ एवं जिलाधिकारी, लखनऊ के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत दिनांक 28-09-24 को देर रात्रि तक आबकारी टीम द्वारा मय स्टाफ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर संदिग्ध भारी वाहनों तथा हल्के वाणिज्यिक वाहनो की सघन तलाशी ली गई। राजमार्ग पर स्थित ढाबों पर अवैध मदिरा की बिक्री और सेवन की रोकथाम हेतु चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त दूसरी आबकारी टीम द्वारा मय स्टाफ थाना विभूतिखंड, गोमतीनगर में संचालित बारों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। बारों में मदिरा का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया, ग्राहकों की आईडी कार्ड द्वारा उम्र वेरीफाई की गई। क्लब मोमेंट्ज़ बार पर “नो स्मोकिंग जोन” में धूम्रपान कराए जाने पर नियमानुसार कार्यवाई किया गया।
सभी बार संचालकों को नियमानुसार बार चलाने, pos मशीन से शराब की बिक्री करने तथा समय सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये गये।






_page-0001.jpg)




















Comments