राजकीय आईटीआई, अलीगंज में रोजगार मेले का आयोजन, 97 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

अन्य खबरे , 210

लखनऊ, 25 सितंबर 2024 – राजकीय आईटीआई, अलीगंज में आज रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

 
मेले का निरीक्षण करते हुए उपप्रधानाचार्य हरीश मिश्रा ने कंपनियों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक प्रशिक्षार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करें।

ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम. ए. खाँ ने बताया कि इस रोजगार मेले में 4 प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने कुल 97 अभ्यर्थियों का चयन किया। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में कार्यदेशक निर्भय कुमार सिंह, मकबूल कादिर और जेड. रहमान के विशेष सहयोग की सराहना की।

Related Articles

Comments

Back to Top