पांच दिवसीय विराट पुस्तक मेले का हुआ शुभारंभ

अन्य खबरे , 394

लखनऊ:: 21 सितंबर युग निर्माण योजना शांति कुंज हरिद्वार द्वारा पांच दिवसीय विराट पुस्तक आज दिनांक को टी 0डी0 गर्ल्स  इंटर कॉलेज  गोमती नगर में महिला मंडल गोमती नगर इकाई द्वारा शुभारंभ  हुआ। जिसका उद्घाटन श्री एस0एस0 उपाध्याय पूर्व विधि सलाहकार राज्यपाल उत्तर प्रदेश एवं मा0 श्री महेश चंद्र द्विवेदी पूर्व डी0जी0 पी0उत्तर प्रदेश के कर  कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। विराट पुस्तक मेले में अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक, संरक्षक ,युग ऋषि, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित साहित्य की पुस्तकें एवं  वेदों का हिंदी रुपांतरण का विशाल भंडार उपलब्ध है। वेदों से जुड़े साहित्य पुस्तकों पर 50% की छूट भी मिलेगी ।पुस्तक मेले में प्रतिदिन मुख्य अतिथि उपस्थित होकर मेले का प्रारंभ करेंगे। मेले में  सैकड़ो साहित्य प्रेमी और विद्यालयों के शिक्षक छात्र -छात्राओं ने पुस्तके खरीदी ।श्री उपाध्याय जी  ने  अपने संबोधन में कहा टी डी  कॉलेज का यह कदम बहुत ही सराहनीय है ।आधुनिक युग श्री राम शर्मा के इस साहित्य की अत्यंत आवश्यकता है। गायत्री परिवार के सदस्यों को ऐसे मेले जगह -जगह लगाने का सुझाव दिया ।श्री महेश चंद्र द्विवेदी जी  ने भी सभी को धन्यवाद देते हुए, साहित्यिक पुस्तकें भी खरीदा।।शुभारंभ के अवसर पर श्रीमती माधुरी पांडेय एवं  उनके साथ गायत्री परिवार की तमाम बहनों के अलावा विद्यालय के प्रबंधक श्री महादेव प्रसाद यादव कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह अरविंद कुमार यादव , सहित समस्त विद्यालय स्टॉप एवं  विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Related Articles

Comments

Back to Top