*विश्वविद्यालय का सत्रहवां स्थापना दिवस समारोह दिनांक 19 सितम्बर 2024 को संपन्न।*
अन्य खबरे Sep 19, 2024 at 06:33 PM , 527*हम स्पेशल लोगो के लिए काम कर रहे है इसके लिए हमारे शिक्षकों और समूचे विश्वविद्यालय को स्पेशल स्टेटस मिलना चाहिए: आचार्य संजय सिंह*
आज दिनांक 19 सितम्बर 2024 को विश्वविद्यालय का सत्रहवां स्थापना दिवस समारोह अटल प्रेक्षागृह में धूम धाम से मनाया गया। इस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए *भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डॉ शरणजीत कौर ने कहा कि ''मेरी आँखों में समावेशी समाज का सपना था। मैं इस विश्विद्यालय में वह सपना पूरा होते देख रही हूँ। विशेष शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित यह विश्वविद्यालय विश्वस्तरीय दृष्टि लेकर चल रहा है। इस विश्वविधालय को पुरे को मेंटर करने के लिए तैयार रहना है।''*
इस समारोह की अध्यक्षता कर रहे *माननीय कुलपति आचार्य संजय सिंह* ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि *''हमारे लिए यह परम सौभाग्य का विषय है कि आज हम अपना सत्रहवाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मना रहे हैं । हमारा विश्वविद्यालय सिर्फ शिक्षा का केंद्र न हो बल्कि उस समावेशी भाव का केंद्र हो जिसके लिए यह जाना जाता है। इस विश्विद्यालय का आदर्श वाक्य है संवेदना, सेवा और सहयोग। संवेदना आपको यह सिखाती है कि आप दूसरों के दर्द और कष्ट को समझें और उसे दूर करने का प्रयास करें। सेवा आपको सिखाती है कि आप समाज के लिए कुछ करें, और सहयोग आपको यह सिखाता है कि हम सभी एक साथ मिलकर एक योजक की भूमिका का निर्वहन करते हुए बड़े लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।*
*जबतक हम दिव्यांगजनों की तकलीफ को महसूस नहीं कर सकते तबतक उनके लिए कार्य नहीं कर सकते। मै स्वयं अपनी आंखे बंद कर उनके लिए चला, मैंने टेलीविज़न की आवाज़ बंद कर के मूक दृश्यों को समझने की चेष्टा की। तब मैं समझ पाया की इनको कितने दर्द से गुजरना पड़ता है।*
*हम स्पेशल लोगो के लिए काम कर रहे है इसके लिए हमारे शिक्षकों और समूचे विश्वविद्यालय को स्पेशल स्टेटस मिलना चाहिए। इसके साथ ही सभी शिक्षकों को मिल कर एन आई आर एफ रैंकिंग में विश्वविद्यालय को 100 के भीतर स्थान दिलाने हेतु संकल्पबद्ध होना है। मेरा यह प्रयास है सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में यह विश्वविद्यालय दिव्यांगता के क्षेत्र में सेंटर फॉर एक्सीलेंस बने (Centre for excellence in research and Development for Rehabilitation) इस दिशा में हम कृत संकल्पित होकर आगे बढ़ रहे हैं।*
इस अवसर पर विश्विधालय के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो० वी.के. सिंह ने विश्विद्यालय के पिछले 16 वर्षो के सफर को याद करते हुए कहा कि लगभग डेढ़ दशक पहले विशेष शिक्षा संकाय के कुछ पाठ्यक्रमों में पंजीकृत 150 विद्यार्थियों से शुरू होकर वर्तमान में इस विश्वविद्यालय में 08 संकायों, 02 संस्थानों के अधीन कुल 33 विभाग संचालित हो रहे हैं, जिसमें 4398 विद्यार्थी अध्ययनरत् हैं। विश्वविद्यालय द्वारा समूचे उत्तर प्रदेश में 16 महाविद्यालयों/संस्थानों को सम्बद्धता प्रदान की गयी है। विश्वविद्यालय एवं समस्त महाविद्यालयों में कुल मिलाकर लगभग 5682 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिसमें लगभग 1541 दिव्यांग विद्यार्थी हैं एवं छात्र-छात्राओं का अनुपात लगभग समान है।
इस समारोह में स्वागत उद्बोधन समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो० पी राजीव नयन द्वारा किया गया।
आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय कुलसचिव श्री रोहित सिंह द्वारा किया गया।
इस समूचे स्थापना दिवस समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समन्वयक डॉ कौशिकी सिंह द्वारा किया गया। इस आयोजन की सांस्कृतिक प्रस्तुति में विशेष बच्चो द्वारा तैयार किये गए गीत-संगीत एवं नृत्य के कार्यक्रमों ने सबका मैं मोह लिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है उनको धनराशि से पुरस्कृत किया गया ।
विश्वविद्यालय का अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे अबू हुबैदा, रूचि त्रिवेदी , मनदीप कौर, स्वाति को पुरस्कृत किया गया।
विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे रति मिश्रा , शशांक कुमार, कु० सर्वेश , संजना कुमारी , हामिद सलमानी , आफरीन बनो , कनक सिंह जादौन , प्रेमा विश्वास , शयाजुद्दीन अहमद को पुरस्कृत किया गया।
विश्वविद्यालय के राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे ज्ञान प्रकाश , बिलाल, सोनिका देवी , ममता, अभिनय कुमार , हिमांशु भट्ट , प्रदीप कुमार वर्मा को पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ ही राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर आयोजित काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओ को भी पुरस्कृत किया गया।
काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार - मुन्ना मौर्य एम. ए., द्वितीय पुरस्कार - सुधीर कुमार एम. ए. , तृतीय पुरस्कार - मुकुल कुमार बी. ए. तृतीय सेमेस्टर
सांत्वना पुरस्कार - शिखा वर्मा एम.ए. तृतीय सेमेस्टर को प्राप्त हुए।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार - शिवम वर्मा बी.ए. पंचम सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार - सुंदरम बी.ए.तृतीय सेमेस्टर, तृतीय पुरस्कार - रोशन जहाँ एम.ए. तृतीय सेमेस्टर , सांत्वना पुरस्कार - लवली गुप्ता एम.ए. तृतीय सेमेस्टर को प्राप्त हुए।
विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में उदय शर्मा को प्रथम पुरस्कार , सुमित कश्यप को द्वितीय पुरस्कार , अवनीश भारती को तृतीया पुरस्कारप्राप्त हुए ।
विश्वविद्यालय की ब्लाइंड क्रिकेट की दो टीमों *लखनऊ सुपर जॉइंट* एवं *किंग एलेवेन डी.एस. एम्.एन.आर.यू.* को संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान की गयी।



























Comments