ग्रामीण क्षेत्रों में एवं रेल सम्पत्ति की चोरी/लूट की घटना को अन्जाम देने वाले सक्रिय गिरोह की गिरफ्तारी व चोरित सम्पत्ति की बरामदगी।
अन्य खबरे Sep 16, 2024 at 07:35 PM , 232 लखनऊ 16 सितंबर 2024। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सरयू-जरवल रोड रेलवे स्टेशनों के मध्य दिनांक 24 मई 2024 को ओ.एच.ई. पोल सं. 799/11-13 पर लगे ट्रांसफार्मर के अन्दर का प्राइमरी और सेकेंडरी कापर क्वायल कीमती रू. 7200 की चोरी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कर लिये जाने की घटना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/बुढ़वल पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 01/24 अन्तर्गत धारा 3 रे.सं. (अ.क.) अधि. के उद्भेदन हेतु मण्डल स्तर से गठित संयुक्त टास्क टीम घटना स्थल व आस-पास अपराधिक गतिविधि निगरानी एवं मुखबिरी के क्रम में दिनांक 15 सितंबर 2024 को समय करीब 02:30 बजे रात्रि में सरयू रेलवे स्टेशन के पास से 05 संदिग्ध व्यक्तियों को 02 मोटरसाइकिल से जाते हुए रोका गया जिनके पास से सरयू रेलवे स्टेशन के पास से चोरी करके ले जा रहे- 1) 17 फिट सिगनल केबिल 12 कोर, 2) 18 फिट सिगनल केबिल 12 कोर, 3) 14 फिट सिगनल केबिल 12 कोर, 4) 34 फिट सिगनल केबिल 06 कोर, 5) 18 फिट सिगनल केबिल 19 कोर, कीमती रू. 17275 व 6) 07 बण्डल तांबे का तार वजन 06 किलो कीमत रू.7200 (दिनांक 24-05-24 की चोरित सम्पत्ति) कुल कीमती रू. 17275 +7200 = 24475 की बरामदगी की गई। सभी अभियुक्तों के विरूद्ध पुनः एक और मामला रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/बुढ़वल पर मुकदमा अपराध संख्या 02/2024 अन्तर्गत धारा 3 रे.सं. (अधि. ) दिनांक 15 सितंबर 2024 पंजीकृत किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल (अपराध आसूचना शाखा/लख0 एवं रेसुब पोस्ट/बुढ़वल) की संयुक्त टीम द्वारा पकड़े गये सभी अपराधियों ने पूछताछ में बताया की मौका पाकर गांव क्षेत्र में लूट/चोरी की घटनाओं को भी अन्जाम देते है।
उक्त गिरोह क्षेत्र में सक्रिय रहकर लगातार चोरी की घटनाओं को अन्जाम देते आ रहे थे, जिनका रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पर्दाफास किये जाने से रेल सम्पत्ति की चोरी के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र में चोरी/लूट घटनाओं में अंकुश लगेगा।



























Comments