नवाचार और तकनीकी दक्षता की दिशा में आगे बढ़े विद्यार्थी - उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय
जनपत की खबर Sep 16, 2024 at 03:27 PM , 22513 सितंबर 2024 लखनऊ।
आगरा स्थित शारदा विश्वविद्यालय ने अपने पहले दीक्षारंभ समारोह का आयोजन धूमधाम से किया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सर सी.वी. रमन हाल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करने और शारदा कुलगीत के साथ की गई। इस अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता, प्रो चांसलर श्री वाई.के. गुप्ता, और कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) जयंती रंजन भी मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार प्रोफेसर एम.एच. वाणी के स्वागत भाषण से हुई। कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) जयंती रंजन ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की यात्रा के लिए बधाई दी और शारदा विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम की विशेषताओं के बारे में बताया, जिसमें विदेशी भाषाओं और सतत विकास पर आधारित कोर्स शामिल हैं।
प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता ने नवागत विद्यार्थियों को रचनात्मकता और नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया, जबकि चांसलर श्री पी.के. गुप्ता ने विद्यार्थियों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस पावन अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय की समृद्धि और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को नवाचार और तकनीकी दक्षता की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी।
पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने अपने प्रभावशाली भाषण में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने और उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी।































Comments