*थाना फरधान क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादउल नबी का प्रोग्राम सकुशल संपन्न*
अन्य खबरे Sep 16, 2024 at 12:08 PM , 158*धूम धाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस*
लखीमपुर खीरी के थाना फरधान धान क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या, गौरिया, तकिया, बेल, देवरिया लगभग आधा दर्जन ग्राम पंचायत के सैकड़ों लोगों ने मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्रालियां व पिकअप को जुलूस में शामिल करके जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला। पूरे दिन सरकार की आमद मरहबा, लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारे गुजरते रहे। जुलूस साकुशल संपन्न कराने में फरधान पुलिस की अहम भूमिका रही, फरधान पुलिस पूरा दिन जुलूस के साथ मेहनत करती रही, और शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस को संपन्न कराया। ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या की कमेटी के सदर अरशद राजा, पेश इमाम हाफिज शब्बीर साह, चौधरी पप्पू सलमानी कमेटी के मेंबर अल्ताफ हुसैन, मुन्ना अहमद अंसारी, नौशाद अली, अमीर हसन, मेहंदी हसन, गुलाम हुसैन, महताब आलम, इस्लाम अली, इशरत अली, मोहम्मद समीर, उस्मान अली व पत्रकारों की टीम में खुर्शीद आलम, राहुल कुमार, मासूक अली, अनुराग पटेल, आशीष कुमार वर्मा मौके पर मौजूद रहे।



























Comments