प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 70 लाख से अधिक वाद निस्तारित

अन्य खबरे , 263

लखनऊ। माननीय न्यायमूर्ति श्री संजीव खन्ना, न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय और कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), माननीय न्यायमूर्ति श्री अरूण भंसाली, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय और मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA), तथा माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय और कार्यपालक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) के मार्गदर्शन में आज प्रदेश भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर, 09 सितंबर 2024 को अपर मुख्य सचिव, गृह, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समस्त मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिदेशकों, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों के साथ जूम मीटिंग के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया था।

प्रदेश के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सायं 6:00 बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 70,03,040 वाद निस्तारित किए गए। इसमें 62,75,041 प्री-लिटिगेशन वाद और 7,27,999 लम्बित वाद शामिल हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top