बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2019 लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूटने पर बड़ा खुलासा किया है।

जनपत की खबर , 202

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2019 लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूटने पर बड़ा खुलासा किया है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि चुनाव के बाद अखिलेश यादव ने बसपा नेताओं का फोन तक उठाना बंद कर दिया था।

इसकी वजह से उन्होंने पार्टी के सम्मान के लिए सपा से गठबंधन तोड़ा था।

आगामी यूपी उपचुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने एक 59 पेजों की बुकलेट छपवाई है।

इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और बसपा समर्थकों को पार्टी की रणनीति से रूबरू कराने की कोशिश की गई है।

ये बुकलेट कार्यकर्ताओं को दी जा रही है ताकि उन्होंने पिछले कुछ सालों में लिए गए मायावती के अहम फैसलों के पीछे की वजह बताई जा सके और बताया कि बसपा ही दलितों की सबसे बड़ी हितैषी है।

Related Articles

Comments

Back to Top