रोजगार मेले का आयोजन कालीचरण डिग्री कालेज चौक, लखनऊ में

अन्य खबरे , 410

लखनऊ । सहायक निदेशक, (सेवा0) लखनऊ मण्डल लखनऊ सूर्यकान्त कुमार ने बताया है कि  युवाओं/युवतियों को रोजगार/स्वरोजगार से जोडकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। *क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ द्वारा दिनांक 13 सितम्बर, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन कालीचरण डिग्री कालेज चौक, लखनऊ में किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें 12 कम्पनियों प्रतिभाग* कर रही है।
          उन्होंने बताया है कि  मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा अपनी सी०वी० की प्रतियों एवं मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नही देना है। रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण एवं अन्य किसी असुविधा की स्थिति में टोल फ्री नम्बर 155330 पर सम्पर्क कर सकते है। इस मेलें में प्रतिभाग करने हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं योग्यता कक्षा 8/ हाईस्कूल/इण्टर/ स्नातक/आई०टी०आई०/ बी०टेक है। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्गव्यय आदि देय नहीं होगा। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है।

Related Articles

Comments

Back to Top