*गीत संगीत के बीच रोटरी के नये सदस्यों को मिला मार्गदर्शन*

अन्य खबरे , 396

लखनऊ, 28 अगस्त।अवध जिमखाना क्लब कैसरबाग में आज शाम लखनऊ के लगभग सभी रोटरी क्लब के नये सदस्यों के ओरियण्टेशन प्रोग्राम का आयोजन नव सदस्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच रोटरी इंटरनेशनल के मानकों के अनुरूप किया गया। 
क्लब की सहायक गवर्नर भारती गुप्ता और अनिकेत अनी के संयोजन संचालन में चले प्रशिक्षण सत्रों में सबको क्लब से जुड़कर बढ़ने वाली मित्रता, मिलने वाली प्रतिष्ठा और  व्यापारिक लाभ आदि अन्य फायदों के बारे में बताया। भारती गुप्ता के साथ ही क्लब के अनुभवी पूर्व गवर्नरों सुरेश अग्रवाल, केके श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, शैलेन्द्र जैन, आलोक मारवाह और जीपी लाठ इत्यादि ने अलग-अलग सत्रों में क्लब के उद्देश्यों से जुड़े सामाजिक सरोकारों के मुद्दों को समझाया और बताया कि क्लब से जुड़कर जहां मित्रता बढ़ती है, वहीं समाजसेवा के नये मार्ग भी प्रशस्त होते हैं। रोट्रैक्ट इलेक्ट प्रतिनिधि माही भान ने युवाओं को क्लब से जोड़कर समाज सेवा की मुख्य धारा में शामिल करने और कर्तव्य निभाते हुए अपने विकास के नये रास्ते खोलने की बात की‌। इस मौके पर रोटरी क्लब लखनऊ के अध्यक्ष विनोद चंदीरमानी, सहित अन्य  क्लबों के अध्यक्ष अशोक खत्री, पंकज मित्तल, राम मित्तल, सुधाम चांदवानी, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Comments

Back to Top