अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
जनपत की खबर Mar 08, 2021 at 07:05 PM , 278लखनऊ, 8 मार्च 2021
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ममता संस्था ने एचसीएल के सहयोग से नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिल्वर जुबली में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया | इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर ने कहा- हमारे देश में महिलाओं को देवी का स्थान दिया जाता है | हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में दिन - प्रतिदिन अपनी भूमिका सुनिश्चित कर रही हैं | यह एक प्रगतिशील देश की पहचान है | उन्होंने कहा- महिलाओं ने दोहरी भूमिका का निर्वहन करते हुए देश की प्रगति में नयी दिशा और नयी ऊर्जा का संचार करने का प्रयास किया है | हम सबकी जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें |
कार्यक्रम में स्लोगन लेखन के साथ ही स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, आयरन की गोलियों का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 लोगों को सम्मानित किया गया |
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिलाषा मिश्रा, डा. आरके.चौधरी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मिलिंद वर्धन, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. प्रियंका यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रश्मि सिंह, ममता संस्था से क्षमाशील वर्मा तथा अन्य लोग उपस्थित थे |































Comments