गोमतीनगर थानाक्षेत्र के वायरल वीडियो के सम्बन्ध में बड़ी कार्रवाई

अन्य खबरे , 242

लखनऊ।

गोमतीनगर थानाक्षेत्र के वायरल वीडियो के सम्बन्ध में बड़ी कार्रवाई
- तिरंगा यात्रा में नहीं, हुड़दंगियों के समूह ने G20 सड़क में अराजकता फैलाने की कोशिश की- एडीसीपी पंकज सिंह
- ⁠एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां सीज, लगभग 20 लोग हिरासत में लिए गए- एडीसीपी

लखनऊ: सोशल मीडिया में वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो के सम्बन्ध में एडीसीपी ईस्ट पंकज सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक वायरल हो रहा वीडियो का तिरंगा यात्रा से कोई सम्बन्ध नहीं है और न ही यह वीडियो मरीन ड्राइव का है। वीडियो गोमतीनगर थानाक्षेत्र के ही G20 रोड का है और वीडियो को आइडेंटिफाई करते हुए एक दर्जन से भी अधिक गाड़ियों को सीज करते हुए लगभग 20 हुड़दंगियों को हिरासत में लिया गया है, और भी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, किसी प्रकार की लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। माहौल लखनऊ वासियों के अनुकूल एकदम शांतिप्रिय रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top