गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती बड़ी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

अन्य खबरे , 262

लखीमपुर खीरी।

विद्या भारती विद्यालय डाॅ. हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास लखीमपुर खीरी में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती बड़ी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं  पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम मणि मिश्र जी ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं को बड़े ही मार्मिक ढंग से बताया। उन्होंने तुलसीदास जी द्वारा समाज के कल्याण के लिए किए गए साहित्यिक योगदान का उल्लेख करते हुए सभी को उनके द्वारा रामचरितमानस में वर्णित आदर्शो व गुणों कोअपने जीवन में अपनाने और कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैया - बहिन व आचार्य/आचार्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

Related Articles

Comments

Back to Top