*यूपी सरकार ने खीरी में बाढ़ मुआवजे को दिए 30 करोड़*
अन्य खबरे Jul 30, 2024 at 10:30 PM , 175*सूबे के लिए जारी 36.75 करोड़ में से सबसे ज्यादा धनराशि खीरी जिले को मिली*
लखीमपुर खीरी 29 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ मुआवजा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जनपद लखीमपुर खीरी के लिए 30 करोड रुपए जारी किए है। सूबे के लिए जारी छत्तीस करोड पचहत्तर लाख सत्हत्तर हजार तीन सौ बानबे की धनराशि में से सबसे ज्यादा धनराशि लखीमपुर खीरी जिले को मिली है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बाढ़ से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों, परिवारों, कृषकों को राहत सहायता, कृषि निवेश अनुदान प्रदान किये जाने हेतु बाढ मद 02 में रू. छत्तीस करोड पचहत्तर लाख सत्हत्तर हजार तीन सौ बानबे की धनराशि सम्बन्धित जिले के डीएम के निवर्तन पर रखने की "श्री राज्यपाल महोदया" ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। जारी धनराशि में जनपद लखीमपुर खीरी मे प्रभावित किसानों को मदद प्रदान करने के उद्देश्य से 30 करोड रुपए की धनराशि आवंटित की है।
बताते चलें कि राजस्व विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य आपदा मोचक निधि के बाढ़ मद-02 से जनपद कासगंज को 1.25 करोड़, मेरठ को 50 लाख, पीलीभीत को 04 करोड़, खीरी को 30 करोड़, कानपुर नगर एक करोड़ और मथुरा को 77,392 धनराशि की स्वीकृति सम्बन्धित जनपद के डीएम के निवर्तन पर रखने की श्री राज्यपाल महोदया ने प्रदान की है।



























Comments