अलीगढ़ के थाना इगलास के ग्राम गोरई में नवीन पुलिस थाना गोरई की स्थापना

जनपत की खबर , 552

प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज परिक्षेत्र मंे सुदूरवर्ती कसेरूआ में नवीन रिर्पोटिंग पुलिस चैकी कसेरूआ होगी नयी पुलिस चैकी

 

जनपद लखनऊ (ग्रामीण) क्षेत्र में महिला थाना की स्थापना 

लखनऊः 07 मार्च, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास के ग्राम गोरई में नवीन पुलिस थाना गोरई तथा जनपद प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज परिक्षेत्र में सुदूरवर्ती कसेरूआ में नवीन रिर्पोटिंग पुलिस चैकी कसेरूआ व जनपद लखनऊ (ग्रामीण) में महिला थाना की स्थापना किये जाने के निर्देश दिये है। यह निर्णय इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने, महिलाओं एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना-इगलास के ग्राम गोरई में नवीन पुलिस थाना गोरई तथा जनपद प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज परिक्षेत्र में सुदूरवर्ती कसेरूआ में नवीन रिर्पोटिंग पुलिस चैकी कसेरूआ व जनपद लखनऊ (ग्रामीण) क्षेत्र में महिला थाना की स्थापना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये है। 

श्री अवस्थी ने बताया कि इन नवीन थानों/चैकी में जनशक्ति/पदों के सृजन आदि के संबंध में निर्देश पृथक से निर्गत किये जायेगें। इससे अधिक से अधिक आबादी की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरूस्त व सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top