शिक्षा सेवा अधिकरण अधिनियम, 2021 की वापसी को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ लखनऊ. की हुई समीक्षा बैठक
जनपत की खबर Mar 07, 2021 at 08:45 PM , 458लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेशव्यापी संघर्ष के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण अधिनियम, 2021 की वापसी की मांग को लेकर कल दिनांक 08 मार्च 2021 को शिक्षा भवन मे अपराहन 2ः30 बजे अधिनियम की प्रतियॉ जलाई जाएंगी तथा सायं 03ः00 बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।*
*उत्त्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र ने कहा कि सरकार को शिक्षा सेवा अधिकरण बनाने के बजाय मा0 उच्च न्यायालय की विशेष पीठ गठित कर लम्बित मुकदमों का निस्तारण करना चाहिए। डा0 मिश्र ने यह भी कहा कि इस अधिनियम मे पीडित पक्ष को अन्तरिम राहत की व्यवस्था नहीं है और शिक्षा सेवा अधिकरण के निर्णय के विरूद्व केवल माननीय सर्वोच्च न्यायालय मे अपील की किए जाने की व्यवस्था है। ऐसी स्थिति में अनेक शिक्षक धनाभाव के कारण न्याय से वचिंत रह जाएगे।*
*शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष सुधान्शु मोहन एवं सयोजक डा0 आर0 के0 त्रिवेदी ने बताया कि शिक्षा सेवा अधिकरण अधिनियम को वापस किए जाने की मांग सम्बन्धी ज्ञापन सयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम सें मा0 मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जायेगा और शिक्षा भवन परिसर में अप0 02.30 बजे अधिनियम की होली जलाई जाएगी।*
*बैठक को प्रमुख रूप से प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0 पी0 मिश्र, शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष सुंधाशु मोहन, संयोजक डा0 आर0 के0 त्रिवेदी, माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सुधा मिश्रा, संघर्ष समिति के संयोजक इनायतुल्लाह खां, जिलामंत्री अरूण कुमार अवस्थी, आय-व्यय निरीक्षक विश्वजीत सिंह, अनीता शर्मा, डा0 सुशील त्रिपाठी, आलोक पाठक, एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह, मंत्री महानगर अभय प्रकाश, उपाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा आदि ने सम्बोधित किया।































Comments