ब्लॉक संसाधन केन्द्र काकोरी पर मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ
जनपत की खबर Jul 25, 2024 at 06:06 PM , 288लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा द्वारा आज दिनाँक 25 जुलाई को ब्लॉक संसाधन केन्द्र काकोरी पर मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप में छात्रों की जांच किया। इस दौरान अलग-अलग स्कूल के विभिन्न दिव्यांगताओं से ग्रसित 60 बालक/बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। स्वास्थय विभाग से आयी परीक्षण टीम में श्रीमती रंजना बाला (आई०स्पेशलिस्ट), डा०ज्ञान प्रकाश शर्मा (आर्थोसर्जन), डा०लवकुश (मनोरोग विशेषज्ञ), डा० हिमांशु (नाक, कान, गला विशेषज्ञ) डा०गरिमा सिंह (क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट) फिजियोथेरिपिस्ट डा. अमरेश सिंह द्वारा बच्चों का परीक्षण किया गया एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किये गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष अध्यापक श्री संजीव मिश्रा, श्री अरूण मिश्रा, श्री अरविन्द दत्त शर्मा, योगेश यादव श्रीमती नेहा यादव, श्रीमती कंचन रावत, सुश्री श्रद्धा द्विवेदी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कैम्प में कुल 42 छात्रों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

































Comments