ब्लॉक संसाधन केन्द्र काकोरी में अभिभावक परामर्श संगोष्ठी का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय Jul 25, 2024 at 05:28 PM , 306लखनऊ। ब्लॉक संसाधन केन्द्र काकोरी में समेकित शिक्षा योजनांतर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राम मूर्ति यादव ने की। कार्यक्रम की शुरूआत खण्ड शिक्षा अधिकारी काकोरी राम मूर्ति यादव द्वारा सरस्वती माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर की गयी। खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मूर्ति यादव ने अभिभावकों से अपील किया कि सामान्य बच्चों की तरह इन्हे भी शिक्षा दी जाय। भेदभाव का बर्ताव न किया जाए तथा इन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाय। कार्यक्रम में श्री हादी हसन स०अ० पू०मा०वि० भलिया, विशेष अध्यापक श्री संजीव मिश्र श्री अरुण मिश्रा एवं श्री अरविन्द दत्त शर्मा द्वारा विभिन्न दिव्यगाताओं से ग्रसित दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को संगोष्ठी में प्रतिभाग कराया गया। फिजियोथेरिपिस्ट श्री अमरेश सिंह द्वारा दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को विभिन्न दिव्यांगतओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर इससे बचाव की जानकारी दी गयी।साथ ही विशेष अध्यापक श्री संजीव मिश्र द्वारा विभाग में चलायी जा रही दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। तथा अरूण मिश्र तथा श्री अरविन्द दत्त द्वारा दिव्यागंता के कारण अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय भेजने में आ रही दिक्कतों एव उसके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें। तत्पश्चात् बच्चों के अभिभावकों को लंच पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में श्री हादी हसन द्वारा अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों को विकसित करने में अभिभावकों का बड़ा योगदान है। अतः प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों का पूर्ण ध्यान देना चाहिए एवं आगे बढ़ने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।































Comments