बाल संग्रहालय चारबाग में लखनऊ बुक फेयर-2021: स्त्री शक्ति का बड़ा वजूद दिख रहा किताबों में

जनपत की खबर , 401

महिला दिवस पूर्व संध्या पर सम्मान और गतिविधियों की गूंज रहेगी पुस्तक मेले में
लखनऊ, 7 मार्च। ‘दो किताबें शादी की वर्षगांठ पर अपने मित्र को और एक पुस्तक पत्नी को महिला दिवस पर भेंट करूंगा।’- कहना था गाड़ी पकड़ने से पहले बाल संग्रहालय लान चारबाग में लगे पुस्तक मेले में किताबें तलाशते अमेठी के विनोदप्रकाश का। आत्मनिर्भर भारत थीम पर केन्द्रित पुस्तक मेले के आज तीसरे दिन आंखों का आप्टीकुम्भ भी प्रारम्भ हो गया। निःशुल्क प्रवेश वाला यह मेला 14 मार्च तक चलेगा। 
पुस्तक मेले में महिला लेखकों, महिलाओं के विषयों, स्त्री विमर्श की ढेरों पुस्तकें हैं। वैष्णवी बुक्स में माइकेल हीथले व ग्राहम ब्रेट की सचित्र किताब बैड गर्ल रिहाना, पाउला हाकिन्स की दि गर्ल आन द टेªन और सीसेलिया अहेर्न की जिसपर चर्चित फिल्म बनी- पीएस आई लव यू जैसी अनेक किताबें हैं। राजकमल के स्टाल पर एकदम नई स्त्री विमर्श पर ग्लोरिया स्टायनेम की भावना मिश्र द्वारा अनूदित वजूद औरत का और ममता कालिया के संपादन में 20वीं सदी के गद्य साहित्य पर केन्द्रित महिला लेखन के सौ वर्ष जैसी पुस्तकें अनेक महिला रचनाकारों के पुस्तकों के साथ हैं। वाणी प्रकाशन के स्टाल में स्त्री साहित्य के बीच तसलीमा नसरीन की कल्लोल चक्रवर्ती द्वारा अनुवादित दूसरा पक्ष हालिया प्रकाशित किताब है। प्रकाशन संस्थान के स्टाल पर राजनीति और समाज की गतिविधियों में स्त्री की बढ़ती भागीदारी का विश्लेषण करती किताब पानी पर लकीर भी पुस्तक प्रेमियों की पसंद बनी हुई है। इसके अलावा मेले में महादेवी वर्मा, महाश्वेता देवी, मृदुला गर्ग, कृष्णा सोबती, शिवानी, प्रभा खेतान, मैत्रेयी पुष्पा, उषा प्रियम्वदा, इस्मत चुगताई आदि अनेक महिला रचनाकारों की किताबें विभिन्न स्टालों पर हैं। 
संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि मेले में स्टाल पाने के लिए पूछताछ अब भी जारी है, शायद हमारा और बड़ी जगह मेला करना उचित होता पर चारबाग में मेला करने का हमारा मकसद था कि पुस्तक मेला पहुंचने और वापस लौटने में सभी को आसानी से यातायात साधन मिल सके। मेले में सन आई हास्पिटल के आप्टीकुम्भ के बारे मे ऋषभ रस्तोगी ने बताया कि हमने नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत मेले में सम्पूर्ण नेत्र जांच शिविर लगाया है। यहां लोगों को नेत्र जांच की विभिन्न जानकारियां देने के साथ हम आटो रिफ्लेक्टोमीटर, लेंसोमीटर व स्लिट लैम्प इत्यादि अत्याधुनिक मशीनों से लोगों की जांच कर रहे हैं। ग्लूकोमा सप्ताह पर यहां 12 आप्टोमीट्रिस्ट की टीम हर दिन जांच करेगी। इसके साथ ही सुबह से ही यहां विश्वम महोत्सव की गतिविधियां प्रारम्भ हो गयीं। जीतेश श्रीवास्तव के संचालन में नन्हीं आरोही के संग ही तान्या, वागीशा, स्तुति, डिम्पल, समृद्धि आदि बच्चों ने गीत-संगीत नृत्य के मोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। महोत्सव की थीम आत्मनिर्भर भारत, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा, मेरी धरती मेरी जिम्मेदारी, चैरी-चैरा पर बच्चों द्वारा पोस्टर बनाए गए। 
इससे पूर्व सुश्री आभा काला की पुस्तक का विमोच महेन्द्र भीष्म की उपस्थिति में हो चुका था। शाम को यहां बिंदु जैन के संयेजन में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही डा.सृष्टि श्रीवास्तव, शर्मीला सिंह, सरिता श्री, मंजरी पाण्डेय डा.नेहा आनन्द, मनीषा वर्मा, सीमा गुप्ता, डा.मनु चैहान, कविता श्रीवास्तव, ज्योति किरन रतन, रीता मित्तल, उर्वशी शुक्ला, दीपांजलि सिंह, विनोदिनी कटियार, सुनीता अग्रवाल, रीना सिंह, नसरीन खान, वीना गुप्ता, लावीना जैन, वंदना ंिसह, बलजीत कौर, नेहा मिश्रा, विभा तिवारी, अमिता सिंह, कुसुम वर्मा, डा.अनीता श्री आदि लगभग 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक पुस्तक जर्नी आफ पेशेन्स..... का विमोचन भी हुआ। वक्ताओं के तौर पर डा.ऋचा आर्या, रमा अरुण इत्यादि ने विचार रखे। मुख्यअतिथि महापौर थीं।
लखनऊ बुक फेयर 2021 के एसोसिएट्स प्रसार भारती-आकाशवाणी, रेडियोसिटी, मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी, विजय स्टूडियो, ऑर्गेनिक इंडिया, किरण फाउण्डेशन, ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन, ऑरिजिंस, सेफ एक्सप्रेस, विश्वम फाउण्डेशन, जकसन, समाग्रा, स्टार टेक्नोलॉजीज, चोकामोर हैं।
दिनांक आठ मार्च के कार्यक्रम
11.00 बजे - सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ 
2.30 बजे - लेखक से मिलिये मनोज मेहरोत्रा 
4.00 बजे -  लेखक हमारे बीच- वंदना मिश्र, प्रीति चैधरी, शिल्पी सेन, निकिता सरीन  
5.00 बजे - विंध्यावासिनी संस्था द्वारा कवयित्री सम्मेलन
6.00 बजे - ओपेन माइक 
7.00 बजे - कविता पाठ रेवान्त पत्रिका द्वारा 
8.00 बजे - कवियित्री सम्मेलन - अलका सहाय

ईमेल- सनबादवूइववांिपतध्हउंपसण्बवउ ए संपर्क जानकारी-  91-9415080505 , 9044138886

Related Articles

Comments

Back to Top