सरोजिनी नगर लखनऊ के 43 संकुल शिक्षकों ने पद से दिया त्यागपत्र

राष्ट्रीय , 768

लखनऊ। लखनऊ के बेसिक शिक्षा स्कूल में तैनात शिक्षण संकुलों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. विकासखंड सरोजिनी नगर लखनऊ के 43 संकुल शिक्षकों ने संयुक्त रूप से संकुल के पद से ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध, अधिकारियों द्वारा शासनादेश के विपरीत  लगातार 4 वर्ष से संकुल के पद का जबरदस्ती का कार्य लेने के कारण त्यागपत्र दे दिया है। संकुल शिक्षकों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा अक्सर विद्यालय समय के और कभी कभी 6 से 7 बजे तक आनलाइन मीटिंग करने के कारण परिवार में भी अक्सर विवाद होने लगते हैं परिस्थितियों को रखते हुए दृष्टिगत रखते हुए हम समस्त संकुल शिक्षक अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षको को शिक्षण कार्य की जगह विभागीय अन्य  कार्य करा रहे हैं. उन्होंने बताया कि शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति के लिए विद्यालय बंद होने के दो घंटे बाद तक ऑनलाइन रहना पड़ता है. उधर, विभाग ने शिक्षकों की 31 उपार्जित अवकाश, 15 आकस्मिक अर्द्घ अवकाश, महीने में तीन लघु अवकाश, अध्ययन अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश जैसी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया है. इन्हीं समस्याओं परेशान होकर 5 विकासखंड के 224 शिक्षकों ने मिलकर सामूहिक त्यागपत्र लिखकर दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top