बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में मनाया गया वृक्षारोपण समारोह
राष्ट्रीय Jul 20, 2024 at 09:15 PM , 486लखनऊ ।
लखनऊ जिले के अंतर्गत आने वाले नगर क्षेत्र जोन एक के परिषदीय विद्यालय अलीनगर सुनहरा में आज वृक्षारोपण समारोह मनाया गया जिसके अंतर्गत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश पाण्डेय ने बच्चों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम रूप में वृक्षारोपण किया गया। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बताया कि वृक्ष धरा के श्रृंगार होते हैं बिना वृक्ष के यह धरती अधूरी वा सूनी लगती है अतः हम सभी को मिलकर अपने आसपास वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए.तथा वृक्षारोपण के लिए लोगों को जागरूक भी करना चाहिए। इस अवसर पर अध्यापक व बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर नीम, आम , अमरूद, पीपल, आदि के वृक्ष लगाए गए। विद्यालय की शिक्षा मित्र श्रीमती सुनीता यादव ने बच्चों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर अभिभावक व गणमान्य लोगों नें उपस्थित रहकर बच्चों के साथ अपना सहयोग दिया।































Comments