डीजीपी को हिरासत में मौत, फर्जी एनकाउंटर पर ज्ञापन

अन्य खबरे , 249

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे पुलिस हिरासत में मौत तथा फर्जी एनकाउंटर के विरोध में आजाद अधिकार सेना द्वारा पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठतम पुलिस अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों को प्रत्यावेदन दिया गया.

 लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, डॉ नूतन ठाकुर, शैलेंद्र अस्थाना, शहजाद अली, रणजीत सिंह, आनंद प्रताप सिंह, लक्ष्मी शंकर चौरसिया तथा अन्य द्वारा डीजीपी कार्यालय में डीजीपी द्वारा नामित प्रतिनिधि एसीपी गोसाईगंज किरण यादव को प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया गया. 

प्रत्यावेदन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से फर्जी एनकाउंटर तथा हिरासत में मौत की घटनाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. उत्तर प्रदेश इन दोनों मामलों में देश में सबसे आगे है तथा यहां इस प्रकार की सर्वाधिक घटनाएं घट रही है, जो बेहद कष्टप्रद है. 

प्रत्यावेदन में इस प्रकार की घटनाओं पर अविलंब रोक लगाए जाने जाने तथा समस्त दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है.

Related Articles

Comments

Back to Top