नगर क्षेत्र जोन1 के सभी शिक्षक संकुलों ने दिया सामूहिक स्तीफा।
राष्ट्रीय Jul 15, 2024 at 07:30 PM , 374लखनऊ। सरकार व विभाग के क्रियाकलापों से तंग आकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में नगर क्षेत्र जोन-1 के सभी शिक्षक संकुलों ने आज संकुल पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। नगर क्षेत्र जोन-1 के सभी शिक्षक अपने स्कूलों में शिक्षण कार्य समाप्त करने के बाद वार्ड संसाधन केन्द्र हजरतगंज में खण्ड शिक्षा अधिकारी को अपना स्तीफा देने पहुंचे मगर खण्ड शिक्षाधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिली, इस लिए शिक्षकों नें सामूहिक इस्तीफे को कार्यालय की डाक में प्राप्त करा दिया। शिक्षकों का कहना है कि उन पर जबरदस्ती रोज नए-नए आदेश थोपे जा रहे है। जब तक इसको वापस नहीं लिया जाएगा, शिक्षक शांत नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा अब हम सभी संकुल का कार्य नहीं देखेंगे। सिर्फ शिक्षण कार्य ही करेंगे। उधर शिक्षा विभाग द्वारा दबाव बनाने का कार्य भी किया जा रहा है, लेकिन शिक्षक अपने बहिष्कार पर अडिग हैं। उन्होंने बताया कि नगर के अन्य जोन में भी शिक्षक शिक्षक संकुल पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर चुके हैं। जिसका असर विभागीय काम पर पड़ेगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष संदीप कुमार नें कहा 'हमें ऑनलाइन हाजिरी से कोई दिक्कत नहीं है। सभी हाजिरी टेबलेट के माध्यम से ही दर्ज कराएंगे, लेकिन सिर्फ शिक्षकों के लिए ही ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था लागू करना अन्याय है। यदि सरकार को इस व्यवस्था लागू करना है तो महानिदेशक कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत पूरे शिक्षा विभाग के लिए लागू करे। यदि पूरे विभाग के लिए यही व्यवस्था लागू नहीं हुई तो कोई शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराएगा'। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष संदीप कुमार व सभी शिक्षक संकुल उपस्थित रहे।
































Comments