भाजपा सांसद कौशल किशोर के फरार बेटे की तलाश में उत्तराखंड गई पुलिस
जनपत की खबर Mar 05, 2021 at 01:10 PM , 284लखनऊ। भाजपा सांसद कौशल किशोर के फरार बेटे की तलाश में उत्तराखंड गई पुलिस
अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाने वाला भाजपा सांसद कौशल किशोर का बेटा आयुष हुआ फरार।
मड़ियांव पुलिस ने कई जगह दबिश दी है। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
फरार आयुष के उत्तराखंड में इलाज कराने की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम रवाना हुई रवाना।
मोहनलालगंज के भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए रची थी साजिश।
अपने साले आदर्श से खुद पर मंगलवार रात को मड़ियांव के छठा मिल के पास कराई थी फायरिंग ।
सांसद के बेटे पर गोली चलने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल आयुष को ट्रामा सेंटर में कराया था भर्ती ।
करीब तीन घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
आयुष के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के हाथ वारदात स्थल से घर के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे में आयुष का साल आदर्श हमले में प्रयुक्त पिस्तौल छिपाते हुए दिखा।
पुलिस की पूछताछ में आदर्श ने जीजा के कहने पर फायरिंग की बात कुबूल की।
इसके बाद देर शाम को दरोगा राधेश्याम मौर्या की तहरीर पर आयुष किशोर व आदर्श सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आदर्श को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आयूष चकमा देकर ट्रॉमा सेंटर से हुआ था फरार।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आयुष ने लखनऊ छोड़ दिया। मोबाइल के आधार पर पुलिस को आयुष का लोकेशन उत्तराखंड में मिला है।
आयुष को भगाने में मदद करने वालों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस मददगारों के खिलाफ भी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।
वहीं एक टीम को उत्तराखंड के लिए रवाना कर दिया गया है।































Comments