शारजाह से लखनऊ पहुंचे यात्री के पास मिला 698 ग्राम सोना

जनपत की खबर , 367

 

सरोजनीनगर/लखनऊ/

 

लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम को मिली सफलता ।

 

शारजाह से लखनऊ पहुंचे यात्री के पास मिला 698 ग्राम सोना। 

 

फ्लाइट संख्या IX 1198 से लखनऊ पहुंचा था यात्री ।

 

कुल जब्त सामान की कीमत लगभग 33 लाख 32 हज़ार रूपये ।

 

युवक सोने को बेलाना आकर मे ढालकर ऑक्सीजन गैस रेगुलेटर मशीन में छुपा कर लाया था लखनऊ ।

 

कस्टम अधिकारियों ने बरामद सोने को सीमा शुल्क के प्रावधानों के तहत जब्त की और आगे की जांच में जुटी ।

 

 विदेश से तस्करी कर लखनऊ लाए जा रहे सोने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को फिर राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर 33 लाख रुपए से अधिक कीमत के विदेशी सोने के साथ एक यात्री पकड़ा गया। जांच पड़ताल के दौरान यात्री के पास बरामद सोने को कस्टम अधिकारियों ने जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक बरामद सोने को शारजाह से एक यात्री बिना सीमा शुल्क चुकाए ही चोरी छुपे यहां लाया था। राजधानी के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर तैनात सीमा शुल्क उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक मंगलवार को शारजाह से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान (आई एक्स- 1198) से उतरे यात्रियों की अमौसी एयरपोर्ट पर जांच की जा रही थी। तभी जांच पड़ताल के दौरान एक यात्री के पास से 33 लाख 32 हजार 322 रुपए कीमत का 698.600 ग्राम सोना बरामद किया गया। सोना मिलते ही यात्री को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की गई, तो वह सोने के बारे में ना तो कोई सही जवाब दे सका और ना ही उससे संबंधित कागजात दिखा सका। कस्टम उपायुक्त ने बताया कि यात्री ने सोने को बेलनाकार आकार में ढाल कर एचपी ऑक्सीजन रेगुलेटर मशीन में छुपा रखा था। उन्होंने बताया कि फिलहाल बरामद सोने को जब्त करने के साथ ही यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा का कहना है कि बरामद सोने को यात्री बिना सीमा शुल्क चुकाए ही चोरी छुपे विदेश से यहां लेकर पहुंचा था। मालूम हो कि अभी बीते कल सोमवार को भी चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर दुबई से बिना सीमा शुल्क चुकाए चोरी छुपे एक विमान यात्री द्वारा लखनऊ लाया गया 7 लाख रुपए से अधिक कीमत का सोना पकड़ा गया था।

Related Articles

Comments

Back to Top