*बुनियाद बाग उपखंड में नही संभल रही है विद्युत सप्लाई की व्यवस्था*

अन्य खबरे , 228

लखनऊ, साआदत गंज बुनियाद बाग उपखंड विद्युत आपूर्ति में पूरी तरह नाकाम हो चुका है इस भीषण गर्मी में दिन हो या रात घंटों तक कई बार विद्युत व्यवस्था बाधित होती है छेत्र के नागरिक बेहाल है पूरी पूरी रात जागते गुजर जाती है वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की हालत खराब बीमार पड़ने लगे है इस प्रतिदिन की रात भर की लाइट की आवाजाही से किंतु छेत्रिय एसडीओ व जे ई सहित   किसी कर्मचारी को कोई फर्क नहीं पड़ता कल रात हद ही हो गई रात के लगभग 1बजे से 3.15 बजे तक बत्ती गुल रही और लगभग साढ़े तीन घंटे से विद्युत सप्लाई नही रही पूरे पूरे मोहल्ले गर्मी से परेशान लोग जागते रहे है कंप्लेंट करने अथवा फोन करने के उपलब्ध नंबर या तो बंद है या फोन नही उठाते।पुलिस एक महत्त्वपूर्ण विभाग है और चौबीस घंटे कार्यरत रहता है किंतु कोतवाली सआदत गंज की भी लाइट रात में कई कई बार बाधित होती है घंटों के हिसाब से। पूरे पुराने लखनऊ, राजा जी पुरम, टी आर टी, बालागंज आदि मोहल्लों में लाईट का आना जाना, कटौती और घंटों गाएब रहना प्रतिदिन का मामूल बन गया है

Related Articles

Comments

Back to Top