*राजधानी का ऐसा हाल ऊर्जा मंत्री ध्यान दें।*

जनपत की खबर , 255

*सरोसा, शकुंतला मिश्र, एफसीआई ,काकोरी, दुबग्गा, बसंत कुंज फीडर क्षेत्रों में बिजली कटौती से उपभोक्ता भीषण गर्मी त्रस्त, लो वोल्टेज ने उड़ाई नींद*


लखनऊ। उपकेंद्र के सरोसा, शकुंतला मिश्रा, एफसीआई ,काकोरी और दुबग्गा बसंत कुंज फीडर क्षेत्रों अन्तर्गत दुबग्गा , बुद्धेश्वर, सागर बिहार कालोनी , चुन्नू खेड़ा, मुन्नू खेड़ा ,प्रसादी खेड़ा,नगर पंचायत काकोरी,दुर्गागंज, गोलाकुआँ,अबिदखेड़ा समेत तमाम इलाको और गावो में उपभोक्ताओं के लगातार शिकायत करने के बावजूद बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या सबसे ज्यादा क्षेत्र में हो रही है। रात में कई बार बिजली गुल की जा रही है। तो लो वोल्टेज ने लोगों की नींद उडा कर रख दी है।कई फीडरो में बिजली गुल का सिलसिला सुबह से लेकर शुरू होकर आधी रात तक जारी रहता है। वहीं आधी रात व सुबह तक तक लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी रहती है। जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उपकेंद्रों के जेई और एसडीओ को फोन मिलाने नंबर बताते नॉट रीचेबल और स्विच ऑफ । वहीं कुछ अधिकारियों से ब मुश्किल संपर्क होने पर मिलता है मात्र आश्वासन ,समय पर समय लेकिन बिजली से संबंधित नहीं हो पा रहा समस्या से समाधान अधिकारी और कर्मचारी मस्त बिजली उपभोक्ता पस्त । मात्र 3 महीने की गर्मियों का रहता है बुरा हाल ,उसके बावजूद भी बिजली विभाग के द्वारा नहीं किए जाते कोई उचित उपाय । जिससे गर्मियों में उपभोक्ताओं को झेलना पड़ती बड़ी समस्या।

Related Articles

Comments

Back to Top