गंगा जमुनी तहज़ीब की जीती जागती मिसाल

अन्य खबरे , 284

अयोध्या।
वज़ीरगंज अयोध्या निवासी तारिक़ उमर खान ने एक अलग मिसाल पेश करते हुए श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 11000 रुपए का सहयोग राम मंदिर निर्माण के  मुख्य ट्रस्टी श्री विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र राजा साहब अयोध्या को समर्पित किया|.तारिक़ उमर खान सर्वधर्म समभाव में यकीन रखते है इनका बचपन अयोध्या (पूर्व में फैज़ाबाद  में गुज़रा है इनकी पढ़ाई फॉरबिस इंटर कॉलेज में हुई है ,तारिक़ उमर खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोडक्शन डिज़ाइनर है इनकी मुख्य फिल्मो के नाम ,बॉबी जासूस ,डॉली की डोली, रांझना ,पति पत्नी और वोह ,दुर्गामती इत्यादि है,इन्हें अब तक अपने विभिन्न कार्यो के लिए 7 अवार्ड मिल चुके है. जिसमे एक फिल्म फेयर अवार्ड शामिल है| सामाजिक कार्यो के लिए इनको 2019 में लोकमत जनक सम्मान से  विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित द्वारा सम्मानित किया गया था.
आज कल ये  वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश की शूटिंग अयोध्या में कर रहे है जो कि STF अफसर श्री अविनाश मिश्रा की जीवनी पर बन रही है.

Related Articles

Comments

Back to Top