आदर्श कारागार, लखनऊ तथा नारी बन्दी निकेतन, लखनऊ का औचक निरीक्षण
जनपत की खबर May 24, 2024 at 04:52 PM , 223लखनऊ । उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की कार्ययोजना वर्ष 2024-25 के क्रियान्वयन के क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी तथा अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा आज दिनांक 23 मई, 2024 को आदर्श कारागार, लखनऊ तथा नारी बन्दी निकेतन, लखनऊ का औचक निरीक्षण निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आदर्श कारागार, लखनऊ के जेलर व डिप्टी जेलर तथा नारी बन्दी निकेतन के अधीक्षक एवं डिप्टी जेलर उपस्थित रहें। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा पाकशाला, पाठशाला, महिला बैरक, पुरूष बैरक, चिकित्सालय व लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। समक्ष आयी कमियों के सुधार हेतु अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि वह बीमार बन्दियों का विशेष रूप से ध्यान रखे एवं नियमित रूप से बैरक की साफ-सफाई करवाते रहे एवं जिन बन्दियों के पास अधिवक्ता नहीं है या ऐसे बन्दी जो जमानतदार के अभाव में अभी तक जेल में निरूद्ध है, का प्रार्थना पत्र तैयार कराकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के कार्यालय में उपलब्ध करा दे, जिससे उक्त बन्दी के मुकदमें में अधिवक्ता नियुक्त हो सके।































Comments