प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रवास कार्यक्रम

जनपत की खबर , 205

 लखनऊ 12 मई 2024।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी सोमवार 13 मई 2024 वाराणसी में रोड शो करेंगे।  
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सायं 05 बजे वाराणसी में बीएचयू गेट लंका से काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड शो करेंगे।
--------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी
लखनऊ 12 मई 2024। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सोमवार 13 मई 2024, को बाराबंकी, रायबरेली, बांदा और वाराणसी के प्रवास पर रहेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10ः25 बजे ग्रामांचल महाविद्यालय कॉलेज, हैदरगढ, बाराबंकी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगें तथा सुबह 11ः35 बजे बाबा बलेश्वर महादेव मंदिर के पास, ग्राम ऐहार, डलमऊ, सरेनी, रायबरेली में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगें। तत्पश्चात् दोपहर 01 बजे हिन्दु इण्टर कालेज अतर्रा, नरैनी, बांदा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सायं 05 बजे वाराणसी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ रोड शो में सम्मिलित रहेंगे।  
----------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी
लखनऊ 12 मई 2024। माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी सोमवार 13 मई 2024, को मीरजापुर और वाराणसी के प्रवास पर रहेंगे।
माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी सुबह 11ः10 बजे बाबू लाल जायसवाल इण्टर कॉलेज मैदान, मीरजापुर में एनडीए प्रत्याशी श्रीमती अनुप्रिया पटेल के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगे।
माननीय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी सायं 05 बजे वाराणसी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ रोड शो में सम्मिलित रहेंगे।  
---------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम-उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ 12 मई 2024। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार 13 मई को जालौन के प्रवास पर रहेंगे।
माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 01 बजे स्व. बहादुर सिंह महाविद्यालय, माधौगढ, जालौन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
-----------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम-उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक
लखनऊ 12 मई 2024। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक सोमवार 13 मई को मीरजापुर के प्रवास पर रहेंगे।
माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक सुबह 11 बजे बाबू लाल जायसवाल इण्टर कॉलेज मैदान, मीरजापुर में एनडीए प्रत्याशी श्रीमती अनुप्रिया पटेल के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को सम्बोधित करेंगे।
प्रदेश सरकार में मंत्री श्री संजय निषाद भी नामांकन सभा में सम्मिलित रहेंगे।
-----------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम
लखनऊ 12 मई 2024। प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम सोमवार 13 मई को बस्ती के प्रवास पर रहेगीं।
प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम सुबह 11 बजे अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह, बस्ती में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगी।
-------------------------------------
प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला
लखनऊ 12 मई 2024। प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला सोमवार 13 मई को प्रयागराज के प्रवास पर रहेंगी।
प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला दोपहर 1 बजे केन्द्रीय कार्यालय जार्ज टाउन, प्रयागराज में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top